जमशेदपुर खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाकर देशवासियों को गौरवान्वित किया प्रधानमंत्री
जमशेदपुर: झारखंड
के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा नई दिल्ली
स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित खिलाड़ियों के संवाद एवं
सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और उनका
उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री ने कहा
कि खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और उनके परिवारों के
योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। अर्जुन मुंडा ने कहा
कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक सहित कुल 85 पदक जीते और चौथा स्थान हासिल किया।
उन्होंने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन
और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। अर्जुन मुंडा ने कहा
कि भारतीय तीरंदाजों ने पांच स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि तीरंदाजों का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों को प्रेरित
करेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित
करेगा। मुंडा ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खिलाड़ियों से संवाद करने और उनकी उपलब्धियों की
सराहना किए जाने को उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से
खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर अर्जुन
मुंडा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों
और खेल संघों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।भारत
ने 85 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान
भारतीय
तीरंदाजों ने जीते पांच स्वर्ण सहित नौ पदक
खिलाड़ियों
का उत्साहवर्धन महत्वपूर्ण: अर्जुन मुंडा














