धनबाद (निरसा): इग्यारकुंड प्रखंड की शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत में विकास कार्यों को गति देते हुए पंचायत मुखिया मलका मेहर निगार ने शनिवार को अबुल कलाम नगर और आजाद नगर में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। फीता काटकर योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
फेवर ब्लॉक और नाली निर्माण से मिलेगी राहत
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों योजनाएं लंबे समय से लंबित थीं। अब फेवर ब्लॉक सड़क और पक्की नाली बनने से बरसात के दौरान होने वाली कीचड़ और जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने पंचायत की इस पहल का स्वागत किया।
3500 फीट फेवर ब्लॉक और 150 फीट नाली का निर्माण
मुखिया मलका मेहर निगार ने बताया कि गुलाम मुस्तफा के घर से गब्बर के घर तक लगभग 3500 फीट लंबा फेवर ब्लॉक तैयार किया गया है। वहीं इम्तियाज टेलर के घर से प्यारु शाह के घर तक 150 फीट लंबी स्लैबयुक्त पक्की नाली का निर्माण कराया गया है।
जल्द पूरी होंगी अन्य विकास योजनाएं
मुखिया ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कई अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है और उन्हें जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में रहे मौजूद
कार्यक्रम में शकीला खातून, शहनाज बेगम, बेबी खातून, मुश्ताक उर्फ लालू, मोहम्मद तुफैल खान, शहबाज, सरफुद्दीन शेख उर्फ छोटका, शमीम उर्फ ननका सहित पंचायत के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।














