पोटका सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सम्मानित
पोटका: भाजपा महिला नेत्री
सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25
वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा और
समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए दक्षिण पोटका में सेवा संकल्प अभियान के तहत
‘आंगन का उत्सव’
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान
आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका शिवली मंडल, सहायिका संध्या रानी मंडल और सहिया अनीता रानी मंडल को
अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र
में बच्चों के विकास और लोगों की सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं के कार्यों की
सराहना की गई। इस अवसर पर सीमा मंडल
ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका
और सहिया गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ ग्रामीणों की सेवा में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को सम्मान देना समाज का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि इन महिलाओं की सेवा और समर्पण ग्रामीण समाज के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान
बच्चों के बीच टॉफियां भी बांटी गईं। इससे बच्चों में खुशी देखने को मिली। आयोजन
का उद्देश्य समाज के प्रति समर्पित होकर काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित
करना और उनके योगदान को सम्मान देना था। इस अवसर पर अनीता
देवी, शीला मंडल, अनिका दास, सोमा मंडल, सुभद्रा मदीना, रूपाली दास, मांपी मंडल और रिंकु मंडल सहित अन्य लोग
उपस्थित थे।















