बोकारो की रश्मि रेखा झा बनीं स्टेट सेक्रेटरी वूमेन सेल
बोकारो/बेरमो: अंतर्राष्ट्रीय मानव
अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन की ओर से बोकारो, झारखंड निवासी रश्मि रेखा झा को स्टेट
सेक्रेटरी वूमेन सेल के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्री दीपक तिवारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र, प्रमाणपत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड)
प्रदान किया। इस अवसर पर संगठन के
उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
दीपक तिवारी ने कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता समाज के गरीब, असहाय और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद
करना तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि
संगठन देशभर में मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य कर
रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में रश्मि रेखा झा
के अनुभव और योगदान से संगठन के कार्यों को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त स्टेट
सेक्रेटरी वूमेन सेल रश्मि रेखा झा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों के
प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के
अनुरूप कार्य करते हुए गरीबों, असहायों
और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। उन्होंने समाज के
वंचित वर्गों के हितों की रक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपनी जिम्मेदारी
निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस नियुक्ति को संगठन
की महिला इकाई को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम
के दौरान संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को सहायता
उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।महिला
सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प















