सरायकेला गांव में विधायक सविता महतो ने निजी खर्च से लगवाई जलमीनार
सरायकेला-खरसावां: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र
के आसनबनी पंचायत अंतर्गत रामगढ़ गांव के टोला रसकाडीह के ग्रामीणों को पेयजल की
समस्या से राहत मिली है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए ईचागढ़ की विधायक
सविता महतो ने अपने निजी खर्च से लगभग 35 हजार रुपये की लागत से जलमीनार लगवाई। शुक्रवार को विधायक ने
फीता काटकर जलमीनार का विधिवत उद्घाटन किया। जलमीनार शुरू होने से
अब रसकाडीह के ग्रामीणों को पीने का पानी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-33
पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव
में कई चापाकल होने के बावजूद पानी नहीं निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी
होती थी। खासकर महिलाओं को पानी लाने के लिए सड़क पार करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें रोजाना कठिनाइयों का सामना
करना पड़ता था। जलमीनार चालू होने के
बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव की महिलाओं और अन्य लोगों में खुशी देखी
गई। अब उन्हें पेयजल के लिए दूर जाने और व्यस्त सड़क पार करने की परेशानी से राहत
मिलने की उम्मीद है। विधायक सविता महतो ने
बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें ग्रामीणों की पेयजल समस्या की जानकारी मिली थी। इसके
बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। इसी क्रम
में लगभग 35 हजार
रुपये की लागत से जलमीनार की व्यवस्था कराई गई, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए
परेशान न होना पड़े। जलमीनार के उद्घाटन
के अवसर पर गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने पेयजल समस्या दूर करने के लिए विधायक
सविता महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सुविधा से
उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और पानी लाने में लगने वाला समय भी बचेगा। इस अवसर पर झामुमो
नेता ओम प्रकाश लायक, वार्ड
मेंबर, दिलीप महतो, सुनील पहाड़िया, मंटू गोराई सहित बड़ी संख्या में
महिलाएं और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों
की समस्या पर विधायक ने की पहल
ग्रामीणों
ने जताया आभार















