रांची: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को STREEONE INDIA द्वारा आयोजित "Women Entrepreneurship Conclave – Ranchi Chapter Meet-Up 2026" में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमिता, नेतृत्व विकास, शिक्षा और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था।
अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि महिलाओं को अवसर, उचित मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सरकार की पहुंच सीमित है, वहां सामाजिक संगठन सकारात्मक भूमिका निभाकर बदलाव ला सकते हैं।
उन्होंने कहा, "जब एक महिला सशक्त होती है, तो केवल उसका जीवन ही नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।"
मंत्री ने STREEONE INDIA द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों, पेशेवरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा अनुभव साझा करते हुए नेटवर्किंग और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की।















