रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट, डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

15 अगस्त को सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए अलग-अलग रोक बिंदु निर्धारित किए हैं। बाहर से रांची आने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उन्हें निर्धारित स्थानों तक ही आने की अनुमति होगी।

इन रूट पर यहां तक आ सकेंगे भारी वाहन

रूटभारी वाहन यहां तक आ सकेंगे
  • कांके से रांची वाया बोड़ेया
  • बोड़ेया
  • चाईबासा-खूंटी से रांची
    • बिरसा चौक
  • गुमला-सिमडेगा से रांची      वाया अरगोड़ाकटहल मोड़
  • गुमला-सिमडेगा से रांची      आईटीआई स्टैंड
  • जमशेदपुर से रांची वाया       दुर्गा सोरेन चौकदुर्गा सोरेन चौक
  • जमशेदपुर से रांची वाया       सदाबहार चौकसदाबहार चौक
  • कांके-पतरातू से                 रांचीलॉ यूनिवर्सिटी
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया    बरियातूबूटी मोड़
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया      खेलगांवबूटी मोड़
  • तिलता चौक-पिस्का मोड़    पंडरा बाजार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, सांसद और विधायक के वाहनों के लिए विशेष रूट निर्धारित किया गया है।

वीवीआईपी वाहन एटीआई मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए निर्धारित वीवीआईपी प्रवेश द्वार से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे।

मोरहाबादी इलाके में बढ़ेगी सुरक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

भारी वाहनों के साथ-साथ समारोह में आने वाले वीवीआईपी, अधिकारी, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।

घर से निकलने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

15 अगस्त को मोरहाबादी या उसके आसपास जाने वाले लोगों को संभावित जाम और डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है। खासकर भारी वाहन चालकों को निर्धारित रोक बिंदुओं की जानकारी पहले से रखनी होगी।

प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात को सुचारू रखना है।