पंडरा से दो बच्चे लापता, स्कूल जाने के लिए निकले थे घर से; परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। पंचवटी नगर स्थित आईटीआई इलाके से लापता हुए दोनों बच्चों की पहचान 10 वर्षीय हिमांशु राज और 12 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों के घर नहीं लौटने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे 1 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, हिमांशु राज और आयुष कुमार रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। निर्धारित समय के बाद जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि दोनों बच्चों में से कोई कहीं दिखाई दे या उनके बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिले, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। उम्र: 10 वर्ष उम्र: 12 वर्ष परिजनों ने अपील की है कि बच्चों को कहीं देखने या उनके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर उसे अपने तक सीमित न रखें। तुरंत ऊपर दिए गए नंबरों पर सूचना दें, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।स्कूल जाने के बाद नहीं लौटे बच्चे
परिजनों ने आम लोगों से की मदद की अपील
हिमांशु राज के संबंध में जानकारी
संपर्क नंबर: 6204196725, 6202067176आयुष कुमार के संबंध में जानकारी
संपर्क नंबर: 7250604136, 9431706878सूचना मिलते ही करें संपर्क














