देवघर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सपरिवार किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, मांगी खुशहाली
देवघर: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया
शुक्रवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत
पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल के देवघर आगमन पर देवघर परिसदन
में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बाबा बैद्यनाथ के
दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वह सम्मेद शिखरजी पहले भी
कई बार आ चुके हैं, लेकिन
बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहली बार देवघर पहुंचे हैं। उन्होंने
बाबा से राज्य में खुशहाली और अपने परिवार के सभी सदस्यों के सुखी एवं समृद्ध रहने
की कामना की। राज्यपाल ने बाबा
बैद्यनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति
और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना
कर बाबा बैद्यनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। द्वादश
ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित बाबा बैद्यनाथ धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था
का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए
पहुंचते हैं। पंजाब के राज्यपाल का पहली बार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचना उनकी
देवघर यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा।















