गुमला: पालकोट प्रखंड के लौवाकेरा में जनगणना में OBC कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष उदाशन नाग एवं दीपनारायण महतो ने लोगों से आगामी कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम नहीं रहने से भविष्य में समाज को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करने और मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 5 अक्टूबर 2026 को मशाल जुलूस, 6 अक्टूबर 2026 को चक्का जाम और 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। बैठक में मौजूद लोगों से इन कार्यक्रमों में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में दुनेश साहु, दिलीप साहु, दीपक कुमार, बिनोद साहु, सुरेंद्र ओहदार, बालेश्वर साहु, सितंबर गोप, मालकू महतो, कृतन सिंह, रामधारी दास, बालेश्वर सिंह, फिरू सिंह, प्रदीप गोप, पारसनाथ महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जनगणना में OBC कॉलम को लेकर मांग और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।