पाकुड़ में 8 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का उद्भेदन आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़ : पाकुड़ जिले के
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कसकुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के
मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर उद्भेदन करने का दावा किया
है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार
आरोपी की निशानदेही और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मौके से खून
लगा कुल्हाड़ी और गमछा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार,
रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने 61 वर्षीय ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की धारदार हथियार से
हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी चांदी पहाड़ी के बयान के आधार पर
अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 72/26
दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में भारतीय
न्याय संहिता (BNS) की
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को
देखते हुए पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर
अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में विशेष
जांच दल यानी SIT का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार,
टीम ने तकनीकी सूचना और अन्य साक्ष्यों
का संकलन करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में महज 8 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के मामले
में आरोपी धर्मा पहाड़िया (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के
कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही खून लगी कुल्हाड़ी और गमछा बरामद किया है। पुलिस
के मुताबिक, मामले
में आरोपी से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में अनूप
रोशन भेंगरा, चंदन
कुमार सिंह, बुधी
लाल मुर्मू, पप्पू
कुमार, विवेक
कुमार, रवि
कुमार, मनोज
कुमार, अनिल
कुमार, सूरज
मुर्मू, प्रेम
मुर्मू सहित अमड़ापाड़ा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पूरे मामले की
जानकारी पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता के
दौरान दी। पुलिस की ओर से हत्या के कारण और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर
विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता में साझा किए जाने की बात कही गई है।















