पाकुड़ में सड़क हादसे में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
पाकुड़ : पाकुड़ से संवाददाता अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर मोड़ के समीप सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां शव को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।















