दुमका में NSS की पांचों इकाइयों के दान उत्सव का समापन
दुमका: राष्ट्रीय सेवा योजना
(NSS) की इकाई 1, 2,
3, 4 एवं 5 की ओर से आयोजित दान उत्सव का बुधवार, 8 अक्टूबर 2026 को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम की
अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने की। इस अवसर पर प्रभारी
प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने कहा कि दान उत्सव एक सराहनीय पहल है। ऐसे
कार्यक्रमों से विद्यार्थियों और युवाओं में सामाजिक सेवा, सहयोग और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की
भावना विकसित होती है। दान उत्सव के दौरान
एनएसएस की सभी इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों के सहयोग से
अपने-अपने गोद लिए गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने
कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए ग्रामीणों को सामाजिक कल्याण और
जरूरतमंदों की सहायता के महत्व के प्रति जागरूक किया। 2 अक्टूबर
से 8 अक्टूबर
2026 तक
चले इस दान उत्सव का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक कल्याण की भावना
को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही लोगों में जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रति
अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। समापन कार्यक्रम में
आमंत्रित अतिथि डॉ. अमरनाथ सिंह ने भी दान उत्सव की
सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए उपयोगी है और इससे युवाओं
में सेवा, सहयोग तथा सामाजिक
जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में इकाई
1 की
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अवर्णा रॉय, इकाई 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्वर्ण
कुमार सिंह, इकाई
3 की
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी, इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रशांत
पातर और इकाई 5 के
कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में
एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।2 से 8 अक्टूबर तक चला दान उत्सव














