मुड़मा जतरा 2026 की तैयारी शुरू, 16 अक्टूबर को बैठक; 27-28 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला
मांडर: ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा की ओर से वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष जतरा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोजन को सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए 16 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पाहन की ओर से मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी को पत्र सौंपकर बैठक आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इसके तहत सुबह 11 बजे 40 पड़हा के पहानों के साथ बैठक प्रस्तावित है, जबकि दोपहर 2 बजे स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। प्रशासन के साथ बैठक जतरा खूंटा शक्ति स्थल, पड़हा भवन, मुड़मा में होगी। बैठक में ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। समिति ने स्थानीय प्रशासन से बैठक में उपस्थित होकर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया है, ताकि मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहें और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। हर वर्ष इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होते हैं। ऐसे में जतरा की तैयारियों को लेकर समिति और प्रशासन के बीच समन्वय को अहम माना जा रहा है। इस वर्ष 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जतरा को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 अक्टूबर की बैठकों में आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।जतरा की तैयारियों और विधि-व्यवस्था पर होगी चर्चा
आदिवासी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण आयोजन















