जामताड़ा कुंडहित में 1000 एमटी गोदाम और विद्यालय के 6 अतिरिक्त कक्षों का शिलान्यास
जामताड़ा कुंडहित जिले के
कुंडहित प्रखंड में विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाओं का बुधवार को शुभारंभ
हुआ। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने 1000 एमटी
क्षमता वाले गोदाम के निर्माण कार्य तथा अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उत्क्रमित
उच्च विद्यालय, कुंडहित में 6 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 1000 एमटी क्षमता वाले गोदाम के निर्माण से क्षेत्र में भंडारण
व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं,
अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका
उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जी+2 संरचना के तहत किया जाएगा। इससे विद्यालय में छात्राओं के लिए आवश्यक
शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान
रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि कुंडहित सहित नाला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, आधारभूत संरचना और
जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि
क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने
का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा
होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा एवं आधारभूत संरचना
के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।













