झारखंड में MBBS-BDS अभ्यर्थियों को राहत, सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की तारीख 29 अक्टूबर तक बढ़ी
रांची: झारखंड में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने स्पेशल राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग 2026 के तहत प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 26 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। तिथि बढ़ाने के फैसले से राज्य के पांच मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। BDS पाठ्यक्रम के लिए वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गढ़वा के अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, MBBS पाठ्यक्रम के तहत निम्नलिखित संस्थानों में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी: लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर सिद्धू कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुमका बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, खूंटी JCECEB ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि में बदलाव के अलावा पहले जारी अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे 29 अक्टूबर तक अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें और नामांकन से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।पांच मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के अभ्यर्थियों को लाभ
अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की सलाह















