सिमडेगा पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विधायक भूषण बाड़ा और नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया स्वागत
सिमडेगा: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के सिमडेगा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। दोनों विधायकों ने वित्त मंत्री की अगवानी करते हुए उनका अभिनंदन किया। मंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सुमंत तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) धर्मदेव पासवान और एनडीसी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) नरेश रजक मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने वित्त मंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया। मंत्री के सिमडेगा आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।















