झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 का बदला रूट, सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
रांची: झारखंड से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन शुरू करने को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि 2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में 18 एक्सप्रेस, 2 मेमू और 2 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है। रेलवे के मुताबिक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रद्द ट्रेनों की सूची में शामिल हैं: रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (20818): यह ट्रेन 4 और 11 अक्टूबर को गोमोह-आद्रा-मिदनापुर के रास्ते चलेगी। पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): यह ट्रेन 12 अक्टूबर को संबलपुर सिटी के रास्ते संचालित होगी। एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा लोकल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने दो मेमू और दो पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया है। रेलवे के इस परिचालन बदलाव का असर झारखंड के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है। इसलिए जिन यात्रियों ने इस अवधि में टिकट बुक कराया है, उन्हें स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और परिचालन स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है।18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द
इन 2 ट्रेनों का बदलेगा रूट
2 मेमू और 2 पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द
रद्द मेमू ट्रेनें
रद्द पैसेंजर ट्रेनें
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें















