जामताड़ा में 12 सितंबर को रोजगार मेला, 650 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका
जामताड़ा: जामताड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय की ओर से 12 सितंबर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), जामताड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के 12 स्थानीय और बाहरी नियोजक शामिल होंगे और 650 से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी के अनुसार, रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। 8वीं कक्षा से लेकर मेडिकल डिग्री तक की योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में जिन प्रमुख पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा, उनमें शामिल हैं— इसके अलावा अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिन इच्छुक युवाओं का अभी तक किसी नियोजनालय में निबंधन नहीं हुआ है, वे जिला नियोजनालय अथवा झार नियोजन वेबसाइट के माध्यम से अपना निबंधन करा सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। रोजगार मेला 12 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईटीआई, जामताड़ा में आयोजित किया जाएगा। विभाग ने जिले के अधिक से अधिक योग्य युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेले में उपलब्ध रिक्तियां निजी क्षेत्र की नौकरियों से संबंधित हैं और नियुक्ति की शर्तों एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए संबंधित नियोजक जिम्मेदार होंगे।8वीं पास से मेडिकल डिग्रीधारी तक को मौका
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में जाने से पहले करा लें निबंधन
ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी
12 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा मेला














