साहिबगंज में व्हाट्सऐप कॉल कर 6.40 लाख की साइबर ठगी तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज : बरहरवा
थाना क्षेत्र में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर करीब 6.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने
आया है। मामले में साहिबगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम
बंगाल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस
के अनुसार, बरहरवा थाना क्षेत्र
निवासी गोतम दास
को अज्ञात साइबर
अपराधियों ने व्हाट्सऐप कॉल किया। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर उन्हें भयभीत किया। इसके बाद कथित
अश्लील वीडियो दिखाकर मामले में फंसाने की धमकी दी गई और अलग-अलग बैंक खातों में
रुपये ट्रांसफर करवाए गए। मामले
को लेकर बरहरवा थाना कांड संख्या 218/26,
दिनांक 31 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2), 319(2), 318(4),
351(2) और
61(2) के
तहत कार्रवाई शुरू की। मामले
की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस
उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-नोडल पदाधिकारी, साइबर सेल के नेतृत्व में
एसआईटी का गठन किया गया। जांच
टीम ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी शाखा की मदद से साइबर ठगी के नेटवर्क की जानकारी
जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर
क्षेत्र से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के बारे में जानकारी मिली। इसके
बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई— पुलिस
के अनुसार, मामले में साइबर
अपराधियों के गिरोह के खिलाफ आगे
की जांच जारी है। पुलिस ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े
अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। कार्रवाई
में बरहरवा अंचल के पुनीत संतोष कुमार,
बरहरवा थाना के पुअनि अनिल कुमार, रांगा थाना के पुअनि सत्यवान कुंभार सहित सशस्त्र बल के
जवान शामिल रहे।एसआईटी गठित कर शुरू हुई जांच
तीन आरोपी गिरफ्तार














