जामडीह में भीषण सड़क हादसा, टिप ट्रेलर और पोल्ट्री गाड़ी में टक्कर; चालक घायल
नीमडीह
(सरायकेला-खरसावां): नीमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह गांव के
पास टाटा-चांडिल-पुरुलिया मुख्य मार्ग (NH-18) पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसा हो गया। यहां पोल्ट्री
गाड़ी और टिप ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पोल्ट्री गाड़ी का चालक घायल
हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार,
पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों से लदी
गाड़ी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी। वहीं, टिप ट्रेलर जमशेदपुर से पुरुलिया की
दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में
दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टिप
ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों
की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने
पर स्थानीय ग्रामीण और नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल चालक को
एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
है। स्थानीय ग्रामीणों ने
इस क्षेत्र में सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की
है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में वाहनों की
गति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा
सके।बच्चे
को बचाने के दौरान हुई टक्कर
पुलिस
ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया
सड़क
पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग















