धनबाद : स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी आईएसएम में शनिवार सुबह एक छात्र की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। मृत छात्र की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। वह करीब 25 वर्ष का था और संस्थान में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पूरी खबर

धनबाद: आईआईटी आईएसएम धनबाद में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। संस्थान की एक्वामरीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद एक छात्र की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

मृत छात्र की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी माने राज कुमार प्रतीक के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। वह आईआईटी आईएसएम में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, छात्र के गिरने की सूचना मिलने के बाद संस्थान प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आईआईटी आईएसएम के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राम मनोहर ने बताया कि घटना दुर्घटना है या आत्महत्या, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य धनबाद पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं। छात्र का शव फिलहाल अशर्फी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस और संस्थान प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

झारखंड की ताज़ा खबरें