हिरणपुर में धूल और जर्जर सड़क से लोग परेशान, हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक मरम्मत की मांग
पाकुड़: जिले के हिरणपुर बाजार में मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और लगातार उड़ती धूल से स्थानीय लोग परेशान हैं। समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन सौंपकर जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन और सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक घनी आबादी वाले इलाके में धूल का गुबार छाया रहता है। इससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर उड़ने वाली धूल से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धूल के कारण दृश्यता कम होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में धूल जमा होने से खाद्य सामग्री भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने भारी वाहनों के परिचालन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विद्यालयों की छुट्टी के समय भी भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। वहीं, रात के समय कोयला डंपर निर्धारित मार्ग की अनदेखी करते हुए तेज गति से घनी आबादी वाले इलाके से गुजरते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों पर धूल और गंदगी की मोटी परत जमने से रोशनी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इस कारण रात में राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने, भारी वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित करने तथा स्ट्रीट लाइटों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों को उपायुक्त की ओर से आश्वासन दिया गया है कि हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक सड़क पर फर्स्ट पीचिंग कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि लंबे समय से बनी इस समस्या का जल्द समाधान हो सकेगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। सुनिए, उन्होंने और क्या कुछ कहा। पाकुड़ जिले के हिरणपुर बाजार में जर्जर सड़क और लगातार उड़ती धूल से लोग परेशान हैं। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक धूल का गुबार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन सौंपा है। लोगों ने सड़क मरम्मत, नियमित पानी के छिड़काव और भारी वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित करने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त ने हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक फर्स्ट पीचिंग कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया है। अब सुनिए, ग्रामीणों ने और क्या कुछ कहा। हिरणपुर में जर्जर सड़क और धूल से लोग परेशान हाई स्कूल मोड़ से रानीपुर मोड़ तक सड़क की हालत खराब भारी वाहनों के आवागमन से उड़ रहा धूल का गुबार ग्रामीणों ने डीसी मेघा भारद्वाज को सौंपा आवेदन सड़क मरम्मत और पानी छिड़काव की उठाई मांग फर्स्ट पीचिंग कराने का डीसी ने दिया आश्वासनभारी वाहनों के परिचालन पर भी उठाए सवाल
उपायुक्त ने दिया सड़क मरम्मत का आश्वासन
वीडियो के लिए एंकर स्क्रिप्ट
टॉप लोअर (6 लाइन)















