हजारीबाग आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों से मिली शेफाली गुप्ता
हजारीबाग: प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा
संकल्प अभियान के तहत हजारीबाग में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने विभिन्न आंगनबाड़ी
केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उनके
बीच फल एवं लेखन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम
के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
शेफाली गुप्ता ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें
लगातार प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। इस
अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका-सहायिकाओं
को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी
कर्मियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शेफाली
गुप्ता ने कहा कि बच्चों के विकास, शिक्षा
और पोषण से जुड़े प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को
प्रोत्साहित करने और उनके बीच खुशियां बांटने को सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा
बताया। कार्यक्रम
के दौरान बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेवा
संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और आंगनबाड़ी
कर्मियों के साथ संवाद भी किया गया।















