गढ़वा में रूपी सोरेन पर कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन
गढ़वा : झारखंड के पूर्व
मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी
स्वर्गीय रूपी सोरेन को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा कथित तौर पर
की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आदिवासी एकता मंच ने प्रदर्शन किया। शहर के
घंटाघर चौक पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच के सदस्यों ने विधायक का पुतला
दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान
सदस्यों ने पुतले पर कालिख पोती और चप्पलों से पिटाई कर विरोध दर्ज कराया। इसके
बाद पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए
महिलाओं की गरिमा और आदिवासी समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया। आदिवासी एकता मंच के
सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन और आदिवासी समाज के अधिकारों
की लड़ाई के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार की सदस्य
स्वर्गीय रूपी सोरेन को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी से आदिवासी समाज की भावनाएं
आहत हुई हैं। मंच के सदस्यों ने
कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को अपने वक्तव्यों में भाषा
की मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी
महिला के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने
संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही, विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने
की बात कही।घंटाघर
चौक पर जताया विरोध
आदिवासी
समाज की भावनाएं आहत होने का दावा
कार्रवाई
और सार्वजनिक माफी की मांग















