देवघर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन मुस्कान में 64 गुम मोबाइल बरामद
देवघर। देवघर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर आम लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाई है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 64 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बरामद मोबाइल फोन मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। दरअसल, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित लोगों ने स्थानीय थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश की। इसी कार्रवाई में पुलिस को 64 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली। बरामद मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने देवघर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पहल से लोगों को राहत मिली और पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ। देवघर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर एसपी प्रवीण पुष्कर ने भी अपनी बात रखी। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने अपनी खुशी साझा की।मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जताया आभार














