1 नवंबर तक बारिश की संभावना, रांची में कई फ्लाइट देर से पहुंचीं और एक विमान डायवर्ट:कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए
रांची: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर झारखंड में दिखने लगा है। खराब मौसम के कारण राज्य में रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रांची में खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट देर से पहुंचीं, जबकि एक फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। दूसरी ओर, टाटानगर से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों को 30 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया गया है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 नवंबर तक रांची समेत झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। तूफान अर्नब के कारण रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को झारसुगुड़ा-राउरकेला-टाटा-खड़गपुर मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल ने अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों को 30 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से आदेश जारी किया गया है। 18113/18114: टाटा-विलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 18601/18602: टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस 68031/68032: झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा 68034/68033: झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा 18117: राउरकेला-गुनुपुर एक्सप्रेस 18118: गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 68043/68044: राउरकेला-गुनुपुर एक्सप्रेस 68924/68924: झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 68013/68014: खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू 68055/68056: आसनसोल-टाटा-आसनसोल 68025/68026: चाकुलिया-टाटा-चाकुलिया मेमू तूफान के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। इनमें शामिल हैं: 22864: एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा 16523: एसएमवीटी बेंगलुरु-बालुरघाट 12704: सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एसएफ एक्सप्रेस 18046: वास्को-डी-गामा-शालीमार 20610: तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 15673: वास्को-डी-गामा-कामाख्या 12840: डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा 12868: पुडुचेरी-शालीमार 22826: डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-शालीमार 22611: डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी 22503: कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ 22606: तिरुनेलवेली-पुरुलिया रेलवे और मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर जांच लें।1 नवंबर तक बारिश की संभावना
रेल परिचालन पर भी पड़ा असर
रद्द रहने वाली ट्रेनें
मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें















