मधुपुर: मधुपुर अंचल कार्यालय में ऑफलाइन जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिला-पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। एसआईआर प्रक्रिया में दोनों प्रमाण पत्रों की आवश्यकता बताए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं।

सरकार के निर्देश पर फिलहाल ऑफलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदकों की भारी भीड़ के कारण कार्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। लोगों ने बताया कि एसआईआर के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वे प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे हैं।

इस संबंध में अंचल अधिकारी यामुन रविदास ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवासीय और जाति प्रमाण पत्र तुरंत जारी किए जा रहे हैं। आवेदकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।