भुरकुंडा ओपी में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा समितियों को दिए सुरक्षा के दिशा-निर्देश
रामगढ़, झारखंड: रामगढ़
जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में
संपन्न कराने को लेकर भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों की समितियों के सदस्य शामिल
हुए। बैठक में पतरातू
प्रखंड के सीओ मनोज कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह, भुरकुंडा थाना प्रभारी शिवलाल
गुप्ता एवं उप प्रमुख बबिता पांडे मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने पूजा समितियों को सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। पूजा पंडालों में सीसीटीवी
कैमरे लगाने, श्रद्धालुओं
की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रवेश और निकासी के अलग-अलग द्वार बनाने तथा प्रत्येक
पूजा समिति की ओर से कम से कम 10 वॉलंटियर
रखने का निर्देश दिया
गया। इसके अलावा साउंड सिस्टम को निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही मध्यम आवाज में बजाने की बात
कही गई। थाना प्रभारी शिवलाल
गुप्ता ने पूजा समितियों और आम लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली किसी भी
अपुष्ट सूचना पर भरोसा नहीं करें और अफवाहों को आगे प्रसारित करने से बचें।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह
सतर्क रहेगी। अधिकारियों ने पूजा
समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं
सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की। वहीं पूजा समितियों के
सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में भुरकुंडा
पंचायत मुखिया अजय पासवान, उपेंद्र शर्मा, सौंदा डी मुखिया, संजय शर्मा, सतेन्द्र यादव, अखिलेश कुमार, गोकुल प्रसाद, सुरेंद्र राम, संतोष राम, सुरेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह, अभिषेक मिश्रा, डब्लू पांडेय, चमन लाल, प्रेम विश्वकर्मा, जगतार सिंह, बारिक अंसारी, संजय यादव, संजय मिश्रा, विजय सिंह, रोहित सिंह, बाबूलाल नायक, आजाद भुइंया, मुकेश राउत, श्रीनिवास, अभिषेक यादव, इम्तियाज अहमद, राजेंद्र नायक, रविन्द्र पासवान, बिट्टू गुप्ता, दशरथ सिंह, डब्लू सिंह, फिरदौस आलम सहित कई लोग मौजूद थे।














