धनबाद के सिंदरी में FCI के खिलाफ सिंदरी में आक्रोश, शव यात्रा के बाद फूंका गया प्रबंधन का पुतला
धनबाद
के सिंदरी में एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला। सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले
मनोहरटांड़ के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने एफसीआई प्रबंधन की
प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और रोड़ाबांध चौक पर प्रबंधन का पुतला दहन कर विरोध
जताया। सिंदरी में एफसीआई क्वार्टरों का
किराया बढ़ाए जाने और क्वार्टरों को तोड़ने के लिए टेंडर जारी किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी
संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर उतरे और एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
की।सिंदरी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाली गई प्रतीकात्मक शव यात्रा के बाद
रोड़ाबांध चौक पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार एफसीआई प्रबंधन के पुतले का दहन किया
गया। प्रदर्शनकारियों ने क्वार्टरों का किराया बढ़ाने और आवासों को तोड़ने संबंधी
फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। जल्द
पहल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि एफसीआई प्रबंधन सिंदरीवासियों के साथ अन्याय कर रहा
है। लोगों की मांगों से प्रबंधन को अवगत कराने और चेतावनी देने के लिए पहले मशाल
जुलूस और अब शव यात्रा निकाली गई है।उन्होंने कहा कि अगर जल्द सकारात्मक पहल नहीं
हुई तो सिंदरीवासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मांगें
पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी रंजना शर्मा ने एफसीआई प्रबंधन से
स्थानीय लोगों के साथ कथित तौर पर किए जा रहे अत्याचार को बंद करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया
जाएगा।उन्होंने जरूरत पड़ने पर एफसीआई के कामकाज को बाधित करने की दिशा में भी कदम
उठाने की बात कही। किराया
बढ़ोतरी और क्वार्टर तोड़ने का विरोध अनामिका देवी ने कहा कि क्वार्टरों
के किराये में बढ़ोतरी और आवास तोड़े जाने के प्रस्ताव के खिलाफ आंदोलन जारी
रहेगा। आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया कि उनकी मांगें पूरी होने तक विरोध-प्रदर्शन
जारी रहेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि एफसीआई प्रबंधन को अपने फैसलों पर
पुनर्विचार करना चाहिए और सिंदरी के लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद रहे।















