हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई सिलेबस के अनुसार नहीं चल रही है जिससे उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही आवश्यक पाठ्य पुस्तकों की कमी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है जिससे छात्रों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है और छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सत्र भी काफी विलंब से चल रहा है जो झारखंड के शिक्षा तंत्र की एक बड़ी समस्या बन चुकी है।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।छात्रों की मुख्य मांग है कि सत्र को समय पर संचालित किया जाए सिलेबस के अनुसार पढ़ाई सुनिश्चित हो और सभी आवश्यक पाठ्य सामग्री छात्रों को उपलब्ध कराई जाए।