बाघमारा देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा चार युवक युवतियां हिरासत में
बाघमारा के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत
हीरक रोड पर स्थित मानसिंह कुरवा गांव में उस वक्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने होटल आश्रय
फैमिली रेस्टोरेंट के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त होटल
में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था।हंगामे की सूचना मिलते ही
कतरास थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को
नियंत्रित किया। पुलिस ने होटल परिसर से चार युवक और चार युवतियों को हिरासत में
लेकर थाना लाया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस
संबंध में पूर्व में भी एसडीओ समेत संबंधित विभागों को लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें विरोध
प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।वहीं कतरास थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के
आधार पर पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई की है और पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच
की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।














