जमशेदपुर टाटानगर में ट्रेनों की देरी पर सरयू राय का सवाल
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने
टाटानगर रेलवे जंक्शन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से पहुंचने को लेकर रेल मंत्रालय
पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली
ट्रेनें वर्षों से टाटानगर देर से क्यों पहुंच रही हैं और इसका कारण क्या है।बिष्टुपुर
स्थित अपने आवास पर 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित धरना की
तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सरयू राय ने रेलवे और रेल समितियों की
कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टाटानगर पहुंचने वाली लगभग सभी
ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं, क्योंकि मालगाड़ियों को पास देने के लिए यात्री ट्रेनों को
घंटों रोका जाता है।उन्होंने कहा कि रेलवे मुनाफा कमाने के लिए मालगाड़ियों को
प्राथमिकता देती है, लेकिन यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विदेशों में ट्रेन लेट होने पर रेल मंत्रालय माफी मांगता है और अधिक विलंब होने पर
यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है,
लेकिन भारत में ऐसी व्यवस्था नहीं है।सरयू
राय ने कहा कि 7 अप्रैल को होने वाले धरना कार्यक्रम में भाजपा को भी शामिल
किया जाए, क्योंकि वे एनडीए के घटक दल हैं। उन्होंने सभी मंडलों में बैठक
करने, जनजागरण अभियान चलाने,
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को
जोड़ने और नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने का आह्वान किया।बैठक का संचालन जनता दल
यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध
श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू
आफताब अहमद सिद्दीकी, नवीन कुमार उषा यादव और अंजलि सिंह ने भी अपने विचार रखे। एर्नाकुलम
एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे भानु राव ने ट्रेन की देरी को लेकर अपना अनुभव साझा
किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ पाठक ने किया।














