देवघर जिले के मधुपुर अंतर्गत पत्थरचपटी स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने विभागीय मद से 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 7 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।मंत्री ने इस मौके पर कहा कि झारखंड सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य कृषि प्रधान है और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।मंत्री हफीजुल हसन ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ साथ बहुफसलीय कृषि अपनाने की सलाह दी ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेती आसान होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।