पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला।जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्र हुए और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इसके बाद हाथों में भगवा झंडा लिए कार्यकर्ता जय श्री राम और भारत माता की जयके नारों के साथ कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे।जुलूस के दौरान पूरे शहर का माहौल उत्सव में बदल गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि असम में भाजपा-एनडीए की जीत और पश्चिम बंगाल में पार्टी का प्रमुख विपक्ष बनना जनता के भरोसे का संकेत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।साथ ही नेताओं ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।