देवघर महेशमारा प्रधानमंत्री आवास का मेयर ने किया निरीक्षण
देवघर नगर निगम क्षेत्र के महेशमारा
स्थित फेज 3 प्रधानमंत्री आवास
योजना के तहत निर्मित घरों का देवघर के मेयर रवि राउत द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आवासों में बिजली की समस्या सहित कुछ अधूरे कार्य पाए गए जिसके कारण अब तक लाभुकों का गृह प्रवेश नहीं कराया जा सका है।मेयर
रवि राउत ने बताया कि कुछ आवश्यक कार्य अभी शेष हैं जिन्हें जल्द ही पूरा
कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 48
लाभुकों को शीघ्र ही गृह प्रवेश कराया
जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के
आधार पर जल्द पूरा किया जाए
ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
समय पर सभी जरूरतमंदों तक पहुंच सके।मेयर ने यह भी आश्वासन दिया कि शेष बचे
लाभुकों को भी जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा
रहा है।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।















