देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाड़ी दुलमपुर दुर्गापुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है जो घूम घूम कर आजानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मृत्युंजय कुमार ने अपने बड़े भाई से बातचीत के दौरान आइसक्रीम लाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर से बाहर निकला।कुछ समय बाद परिजनों ने घर के एक कमरे में उसका शव फंदे से झूलता हुआ देखा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।