मधुपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज
मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में ह्यूमन
पैपिलोमा वायरस एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत कालीपुर
टाउन निवासी 14 वर्षीय जैनब परवीन को सफलतापूर्वक गार्डासील वैक्सीन दी गई। इस
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहिया सब्बा प्रवीण ने अहम भूमिका निभाई।टीकाकरण
के बाद अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान
किया। इससे पूर्व अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सहिया सहिया साथी और
स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। रैली का उद्देश्य टीकाकरण को लेकर लोगों में फैली
भ्रांतियों को दूर करना और अधिक से अधिक किशोरियों को टीका दिलाने के लिए जागरूक
करना था।उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को
सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी है। टीकाकरण अभियान के पहले चरण में
अस्पताल में टीका लगाया जाएगा
जबकि दूसरे चरण में स्कूलों में जाकर
टीकाकरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए आधार कार्ड और अभिभावक की
सहमति अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी
बेटियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं और उन्हें गंभीर बीमारी से बचाएं।















