धनबाद निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में निरसा में फ्लैग मार्च शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील
धनबाद निरसा रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Rajat
Manik Bakhla के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला
गया।फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को शांति भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील
की गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का
सहयोग करें।फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना परिसर से शुरू होकर तालडांगा कुमारधुबी
मैथन मोड़ गलफरबाड़ी पंचेत
कालूबथान निरसा एमपीएल होते हुए मैथन ओपी में समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल
पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान
किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति भंग करने वालों
पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।














