जमशेदपुर के धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल हथियार सहित कई सामान बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को फायरिंग की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई। स्थानीय निवासी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच में सामने आया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने जान मारने की नीयत से फायरिंग की।पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी मो. इमरान उर्फ गौरे 34 वर्ष और उसके सहयोगी मेहताब आलम 20 वर्ष को आजादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।बरामद सामान में एक देसी ऑटोमैटिक पिस्टल 7.65 एमएम की जिंदा गोली एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन बाइक शामिल है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी मो. इमरान के खिलाफ पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।