जामताड़ा 2 जुलाई 2026 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना के तहत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना आयरन-फोलिक एसिड आईएफए गोली वितरण एल्बेंडाजॉल सेवन एसएमएस रिपोर्टिंग और विद्यालयों के नियमित संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन बच्चों को उपलब्ध कराया जाए।उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनियमितता या गलत सूचना देने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में बीईईओ बीपीओ सीआरपी और अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा जियोटैग्ड फोटो के साथ जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि बच्चों को आईएफए गोली स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में दी जाए तथा सेवन के बाद कम से कम 30 मिनट तक बच्चों की निगरानी सुनिश्चित की जाए।विद्यालयों के संचालन को लेकर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुलें और नियमित रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे।उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई विद्यालय बिना उचित कारण के बंद पाया जाता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े रसोइयों के लंबित मानदेय भुगतान के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने इस संबंध में शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निदेशालय से आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।