जामताड़ा अवैध गतिविधियों पर सख्ती
जामताड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस
प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने स्पष्ट चेतावनी
दी है कि इलाके में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से लॉटरी जुआ और अन्य गैर-कानूनी
गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। थाना प्रभारी ने कहा कि हाल ही में
कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है
जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी
है और लगातार छापेमारी की जा रही है।प्रदीप राणा ने आम जनता से भी सहयोग की अपील
करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधियां होती दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को
सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय
रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि
क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।















