गिरिडीह डुमरी के तेलखारा मोड़ सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत
कल्हाबार पंचायत के तेलखारा मोड़ से लुसियो आदिवासी टोला तक बन रही सड़क में
भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है
कि लगातार शिकायत और विरोध के बावजूद ठेकेदार की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो
रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार
सड़क निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब है। सड़क की परत जगह जगह से उखड़ रही है
कई
स्थानों पर दरारें और गड्ढे बन गए हैं,
जबकि निर्माण कार्य अभी अधूरा ही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी
शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि
सरकारी योजना का पैसा बर्बाद हो रहा है
लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। शिकायत
के बाद भी न तो जांच शुरू हुई और न ही ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की गई। इससे
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला
प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का पुनः निर्माण
कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क
जाम और आंदोलन करने को मजबूर होंगे।















