गढ़वा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप रविवार को अचानक श्री बंशीधर नगर पहुंचे जहां उनके आगमन से पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। शुरुआत में लोगों को उनके आने की जानकारी नहीं थी लेकिन जैसे ही पहचान हुई सैकड़ों लोग उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए जुट गए।जानकारी के अनुसार आकाशदीप भैसबड़वा गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अजय सिंह के बड़े पुत्र शिव सिंह के यहां आयोजित था जहां वे अपनी चचेरी बहन के तिलक में शामिल हुए।करीब चार घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहने के दौरान स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग गई।भीड़ अधिक बढ़ने और धक्का मुक्की की स्थिति बनने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं।स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाशदीप बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के हैं और आम लोगों के बीच सहजता से घुल-मिल जाते हैं।बताया जा रहा है कि चोट के कारण वे इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके हैं लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।