राजनगर डांगरडीहा हेंसल में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न
राजनगर साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा हेंसल में
विद्यालय का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो रोटरी क्लब के प्रबंधक सुनीत कुमार केरला पब्लिक स्कूल कदमा की अंग्रेजी
विभागाध्यक्ष अर्चना मैम तथा विद्यालय
की सचिव जयंती शांता उपस्थित रहीं।अतिथियों के स्वागत के
पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत
कुमार समिति सचिव अनिल
कुमार घोष निदेशक जयंती शुभम कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप
प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक
उपस्थित रहे। गणेश वंदना के साथ विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों
की आकर्षक प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक संदेश देते हुए
दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों
की गड़गड़ाहट से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों
द्वारा मेधावी छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण
पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय सचिव ने
अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आत्मविश्वास और
प्रतिभा की सराहना की।विद्यालय के डायरेक्टर जयंती
संताने ने कहा कि प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों के
भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किया जाता
है।कार्यक्रम में कक्षा 12वीं
के छात्रों को भावभीनी विदाई भी दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के
साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं किरनजीत
कौर जानकी श्रेष्ठ नीतू कौर अन्नपूर्णा चंद्रा
संध्या सोनी मैरी सुचित्रा ज्योति श्रुति संदीप आनंद अजय प्रियंका रिचा निमृत आस्था नीता सौम्या राखी पल्लवी सुमित्रा जय
श्री प्रोमित एवं स्नेहा सहित अन्य उपस्थित
रहे।














