पलामू पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार के साथ आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च 2026 को भट्टी मोहल्ला के पास सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार रवि का अपहरण करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में शहर थाना कांड संख्या 116/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सभी अपराधी एक काले रंग की स्कॉर्पियो नंबर JH01 GJ 3950 में सवार होकर जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने बिस्फोटा चौक रेलवे अंडरपास के पास चेकनाका लगाकर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से अवैध हथियार जिंदा गोली मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम कुरैशी छोटू चंद्रवंशी सूरज चंद्रवंशी रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया वशीम अकरम रौशन चंद्रवंशी और किशु गुप्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी पहले भी हत्या और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।पुलिस ने सद्दाम कुरैशी के पास से एक देशी पिस्टल मैगजीन और जिंदा गोली वशीम अकरम के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा गोली सहित अन्य आरोपियों के पास से कई जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 117/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव टीओपी प्रभारी मंटू कुमार आरक्षी राकेश कुमार सिंह और रोहित कुमार शामिल थे।