थाने से पीहर गई महिला की अगले दिन मौत पुलिस जांच में जुटी
जोधपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला की अगले ही दिन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इतना ही नहीं परिजनों ने रातों रात महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए
हैं। घटना आसोप भोपालगढ़ क्षेत्र की है।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए स्वत संज्ञान लेकर केस दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण पुलिस
अधीक्षक पीडी नित्या के अनुसार 14 मई को एक दंपति आसोप थाने पहुंचा था।
दोनों ने आपसी विवाद और पारिवारिक तनाव के चलते एक दूसरे से खतरे की आशंका जताई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की और महिला
को शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी दिया गया लेकिन उसने कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया। स्थिति को देखते हुए दोनों को
एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पाबंद किया गया। इसी दौरान महिला के भाई थाने पहुंचे और उसे अपने साथ पीहर
ले गए। लेकिन अगले ही दिन पुलिस को सूचना मिली कि महिला की मौत हो गई है और रात
में ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार ने पुलिस का शक
बढ़ा दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतका वही महिला थी जो एक दिन
पहले थाने आई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने
आत्महत्या की थी इसलिए रात में ही दाह संस्कार कर दिया गया। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध
मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए FSL और MOB टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने चिता स्थल से हड्डियां राख लकड़ियां और अन्य सामग्री जब्त की है। शव के अवशेषों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
कराया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के
आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















