देवघर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, SP प्रवीण पुष्कर ने बाबा बैद्यनाथ धाम का किया निरीक्षण
देवघर: भादो मेला 2026 के शुभारंभ के मौके पर देवघर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक देवघर श्री प्रवीण पुष्कर ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर का सुरक्षा निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भादो मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया गया है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। देवघर पुलिस की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भादो मेला के दौरान पुलिस पूरी तैयारी के साथ ड्यूटी कर रही है, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकें।श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर
पूरी तैयारी के साथ ड्यूटी पर देवघर पुलिस















