महोबा में NEET छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म से सनसनी
महोबा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा के अपहरण बंधक बनाकर दुष्कर्म और यातना देने का आरोप लगा है। पीड़िता
ने आरोप लगाया है कि उसे नशीले इंजेक्शन दिए गए और सिगरेट से दागा गया। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा
महोबा में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को कोचिंग से लौटते समय कार सवार बदमाशों ने कथित
तौर पर उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के अनुसार गांव के रहने वाले मोहित श्रीवास और उसके साथियों ने उसे
प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले
इंजेक्शन दिए जाते थे और मुख्य आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा
और चाकू से हमला भी किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके भाई की
तस्वीर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन शादी करने का दबाव बनाया।
वंदना सिंह ने बताया कि 1 मई को छात्रा की गुमशुदगी की सूचना मिलने
के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चार टीमों का गठन किया गया। 16 मई को छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों को
हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छात्रा का मेडिकल
परीक्षण और एमएलसी कराया गया है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। INC ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी नेताओं ने पीड़िता को बेहतर
इलाज और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द
पीड़िता से मिलने महोबा पहुंच सकता है। घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती
कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम निगरानी में इलाज कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले
की जांच सभी साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर की जा रही है।















