सुहागरात में हल्दी दूध पिलाकर फरार दुल्हन अलवर शादी ठगी
राजस्थान
के अलवर में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां एक युवक को पहले शादी का झांसा देकर लूटा गया फिर
दूसरी शादी करवाकर भी उससे मोटी रकम ऐंठ ली गई। पीड़ित युवक ने अब पूरे मामले की
शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित अजय शर्मा ने बताया कि उसकी
पहचान माचाड़ी निवासी बंटी और मनोहर उर्फ पप्पी पंडित से हुई थी। दोनों ने मध्य
प्रदेश की रहने वाली एक युवती निशा से शादी कराने का भरोसा दिलाया और इलाज व शादी
खर्च के नाम पर करीब 3 लाख
रुपये ले लिए। जनवरी 2026 में
युवती को अलवर लाया गया और हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई
गई। अजय
के अनुसार शादी
के कुछ दिन बाद सुहागरात में दुल्हन ने परिवार और दूल्हे को हल्दी मिला नशीला दूध
पिला दिया। अगली सुबह जब परिवार की आंख खुली तो दुल्हन घर से गायब थी। घर से करीब 3
लाख रुपये नकद मोबाइल
फोन जेवरात और अन्य सामान भी चोरी हो चुका
था। युवती के साथ आए कथित रिश्तेदार भी फरार मिले। पीड़ित ने जब शादी करवाने वाले लोगों से
शिकायत की तो उन्होंने दूसरी युवती आरती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया। आरोपियों
ने बताया कि युवती तलाकशुदा है। इसके बाद जनवरी 2026 में दूसरी शादी भी धूमधाम से करवाई गई जिसमें लाखों रुपये खर्च कराए गए। शादी
के कुछ दिन बाद आरती भी मायके जाने का बहाना बनाकर चली गई और वापस आने के लिए
पैसों की मांग करने लगी। पीड़ित का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में
उससे करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा
की ठगी की गई। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने युवती समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है जो शादी के नाम पर
युवकों को निशाना बनाकर ठगी करता है।















